उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों की विस्तृत जानकारी के पोर्टल पर आपका स्वागत है ।


योगी आदित्यनाथ
माननीय मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली वह सोद्देश्य सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान, एवं कला- कौशल में वृद्धि तथा व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है । इसके द्वारा व्यक्ति एवं समाज दोनों निरन्तर विकास करते है । माध्यमिक शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को अनुशासन के साथ-साथ नेतृत्व की भी शिक्षा प्रदान करना है । विद्यालयों में इस प्रकार के अनेक अवसर आते है, जब छात्रों पर अपने समाज का नेतृत्व करने का भार आ पड़ता है । अतः यह जरुरी है कि ऐसे अधिक से अधिक अवसर छात्रों को दिये जाएँ, जिससे उनमें नेतृत्व के गुणों का विकास हो सके । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के अन्तर्गत लगभग 30,000 माध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढाँचे का नवीनीकरण करने का कार्य प्रगतिशील है । आईये अपने क्षेत्र के स्कूल को जाने-पहचाने और उसके उत्कर्ष में योगदान करें ।
जनपद
ब्लॉक
विद्यालय का प्रकार
विद्यालय
Visitors :  
 
 
इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रकाशित और प्रबंधित की जाती है। इस वेबसाइट से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, कृपया बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
यह पोर्टल फायरफॉक्स, क्रोम, ओपेरा और इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 में सबसे अच्छी तरह से देखा जा सकता है। अपेक्षित स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1366x768 या इससे अधिक है।
  माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज , भारत